Home Jharkhand 71 गणतंत्र दिवस संत मदर टेरेसा विद्यालय में अत्यंत हर्षोल्लास के साथ...

71 गणतंत्र दिवस संत मदर टेरेसा विद्यालय में अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया!

रांची:- संत मदर टेरेसा विद्यालय नेवरी विकास, रांची में राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय के निदेशक रामेश्वर ठाकुर के द्वारा ध्वजारोहण किया गया। राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को फहराकर राष्ट्रगान के साथ सलामी देकर सम्मान देते हुए विद्यार्थियों ने निरंतर आगे बढ़ते रहने का संदेश ग्रहण किया।

विश्वबन्धुत्व की भावना को साकार करें

स्वंतत्र भारतीय होने पर गर्व

विदयालय के निदेशक रामेश्वर ठाकुर ने सभी को कर्तव्य निर्वहन करते हुए राष्ट्र के समग्र उत्थान के लिए योगदान करने के लिए प्रेरित किया। 71 वें गणतंत्र दिवस के पर्व पर स्वंतत्र भारतीय होने पर गर्व जताया। उन्होंने कहा कि हम सभी भारतीयों को विश्व में अपनी पहचान कायम करने के लिए गर्व होना चाहिए। उन्होंने संदेश दिया कि सभी को अपने परिवार और देश की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए।

आज का छात्र देश का भावी कर्णधार है। आदर्श छात्र, आदर्श नागरिक बनकर अपने उत्तरदायित्व तथा कर्तव्य का निर्वहन उन्हें करना चाहिए। 2020 का गणतंत्र दिवस, गणतंत्र की आत्मा से रूबरू होने के लिए, संविधान की प्रस्तावना है। विश्वबन्धुत्व की भावना को साकार करने के लिए सभी को प्रयत्न करना चाहिए। शिक्षा ही सभी क्षेत्रों में सफलता प्राप्त करने का माध्यम है। शिक्षा के द्वारा ही संविधान की प्रस्तावना को साकार करके गणतंत्र दिवस के महत्व के प्रति जन जागृति लाई जा सकती है।

मेरे सपनों का भारत

विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न विषयों – मेरे सपनों का भारत, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, बाल श्रम, अपना देश हिंदुस्तान, इंडियन हैरिटेज एण्ड कल्चर, स्वच्छ आगरा हरित आगरा पर हाथों मे लिये गये संदेश पट्टिका द्वारा राष्ट्र के प्रति प्रेम की भावना को प्रदर्शित किया गया। इन पट्टिकाओं के द्वारा लोगों में देश प्रेम की प्रबल भावना को जागृत करने का प्रयास किया गया। लघु नाटिका द्वारा गणतंत्र दिवस के पर्व पर भारतीय संविधान के मूल्यों-धर्मनिरपेक्षता, प्रजातंत्र, गणतंत्र, समाज, समानता, भाईचारा, अभिव्यक्ति की आजादी आदि को दर्शाया गया।

Share this:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

fmovies moviesjoy primewire yesmovies 123 tv shows 123 series hd 123movies 123movies watch tv shows online free watch tv shows hd free watch anime online watch movies online free watch free tv series free watch movies online myflixer flixtor watch series online free swatchseries soap2day watchmovieshd watchserieshd