Home Jharkhand भारत बंद को लेकर राजधानी में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, पुलिस बल...

भारत बंद को लेकर राजधानी में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, पुलिस बल की तैनाती_

सीनियर रिपोर्टर

रांची:भारत बंद को लेकर राजधानी में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, पुलिस बल की तैनाती_*
एनआरसी, सीएए के विरोध में बुधवार को कई संगठन ने भारत बंद का आह्वान किया है। इसको लेकर रांची पुलिस सतर्क है। प्रशासन ने राजधानी सहित पूरे जिले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किया है। सभी थानों की पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है। वहीं विधि-व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से अलग से भी पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति कर दी गयी है। इस संबंध में उपायुक्त एवं एसएसपी ने एक संयुक्ताआदेश भी जारी कर दिया है।

सभी जगह दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में आवश्यकता अनुसार सशस्त्र व लाठी बल की तैनाती कर दी गयी है। राजधानी के कुछ स्थानों पर क्यूआरटी के अलावा अश्रु गैस दस्ता को भी प्रतिनियुक्त कर दिया गया है, ताकि भारत बंद के दौरान भी शांति बनी रहे।
[ कानून व्यवस्था को हाथ में लेने वाले लोगों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई का निर्देश पदाधिकारियों को दिया गया है। प्रशासन ने अलग-अलग गश्ती दल का गठन किया है, जो सुबह से अपने इलाके में मोबाइल रहेंगे।

उस इलाके में पड़ने वाले स्कूल, कॉलेजों, अन्य शिक्षण संस्थानों, रेलवे स्टेशनों, बस पड़ावों, बाजार, शॉपिंग कॉम्पलेक्सों, पेट्रोल पंपो सहित अन्य सरकार व गैर-सरकारी कार्यालयों, संपत्ति पर निगरानी रखेंगे। सभी को पूरी चौकसी बरतने का निर्देश दिया गया है। राजधानी व आसपास में 37 स्थानों पर दंडाधिकारी की प्रतियुक्ति में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गयी है। इसके अलावा कंट्रोल रूम में भी 10 दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है।

बुंडू अनुमंडल कार्यालय में भी अलग से प्रतिनियुक्त की गयी है। बंद को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने अग्निशमन, एम्बुलेंस, क्रेन आदि का भी इंतजाम किया है। सभी जगह वीडियोग्राफी की भी व्यवस्था की गयी है। वहीं मोरहाबादी स्थित बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम, धुर्वा में नेहरू स्टेडियम, होटवार में खेलगांव स्टेडियम को प्रशासन ने कैंप जेल बनाया है।

इधर, बंद से एक दिन पूर्व से ही राजधानी के कई इलाकों में पुलिस ने मंगलवार से ही सुरक्षा कड़ी कर दी है। हिंदपीढ़ी, लोअरबाजार, पुरानी रांची, डोरंडा, कडरू, बरियातू आदि इलाकों में सुबह से पुलिस तैनात रही और निगरानी भी जारी रखा। पुलिस बल की तैनाती कर दी है। मेनरोड स्थित शहर के कई हिस्से में पहले से निषेधाज्ञा लागू है। निषेधाज्ञा का अनुपालन कराने को लेकर भी पुलिस मुस्तैद है।

पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों को किया है अलर्ट
बुधवार को भारत बंद को ध्यान में रखते हुए पुलिस मुख्यालय सभी जिलों के एसपी को अलर्ट कर दिया है। सरकारी एवं गैर सरकारी संपत्ति की सुरक्षा के साथ-साथ सभी जगह शांति बनी रहे, इसको लेकर सभी जगह पुलिस बल की तैनाती और पूरी सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया है। सभी संवेदनशील इलाकों में विशेष इंतजाम करने का निर्देश पुलिस मुख्यालय ने पूर्व भी सभी एसपी को दिया था। मंगलवार को पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों के एसपी से सुरक्षा तैयारियों की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिया। मालूम हो कि लोहरदगा में पहले से कर्फ्यू लागू है।

सोशल मीडिया पर पुलिस की विशेष नजर
सभी जिलों की पुलिस ने सोशल मीडिया पर विशेष नजर रख रही है। सोशल मीडिया पर एनआरसी, सीएए को लेकर पोस्ट की जाने वाले हर खबरों का लगातार अध्ययन किया जा रहा है। भ्रामक खबर पोस्ट किये जाने पर पुलिस की कार्रवाई भी कर रही है। लोहरदगा पुलिस इसी तरह के एक आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले व्यक्ति को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। इस संबंध में पुलिस ने एक मुकदमा भी कर लिया है।

Share this:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

fmovies moviesjoy primewire yesmovies 123 tv shows 123 series hd 123movies 123movies watch tv shows online free watch tv shows hd free watch anime online watch movies online free watch free tv series free watch movies online myflixer flixtor watch series online free swatchseries soap2day watchmovieshd watchserieshd