Home Jharkhand आरुषि वंदना बनी एन.एस.यू.आयी (N.S.U.I) कांग्रेस छात्र संगठन की सोशल मीडिया की...

आरुषि वंदना बनी एन.एस.यू.आयी (N.S.U.I) कांग्रेस छात्र संगठन की सोशल मीडिया की राष्ट्र्रीय समन्वयक

कांग्रेस छात्र संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन ने सोशल मीडिया की लिस्ट जारी की। झारखंड से एक मात्र नेत्री एवं पूरे भारत मे सिर्फ 2 लड़कियों का चयन किया गया । झारखंड से आरुषि वंदना को राष्ट्रीय समन्वयक बनाया गया। दो महीने से चयन प्रक्रिया की जा रही थी। पूरे भारत से लगभग 200 लोगों ने इंटरव्यू दिया। जिसमें से 26 लोगो को मेन कमिटि एवं 57 लोगो को प्रोबेशनिरी कमिटि में जगह दी गयी है। ये पूरे झारखंड के लिए गर्व की बात है कि एक महिला ने अपने काम और नाम के बतौलत रास्ट्रीय कमिटि में अपनी जगह बनाई।
आरुषि वंदना का जन्म धनबाद जिले में हुवा। धनबाद के बी.एस.एस महिला कॉलेज से अपनी स्कूलिंग की। ग्रेजुएशन रांची के ज़ेवियर कॉलेज से की एवं वर्तमान में रांची यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट की पढ़ाई कर रही। 11 साल से कांग्रेस पार्टी में अपना बहुमूल्य समय देते हुए आज इस मुकाम पे पहुची है। कॉलेज के समय से ही आरुषि वंदना ने NSUI में अपना योगदान दिया। झारखंड में NSUI की सोशल मीडिया प्रदेश कमिटि में लगभग 8 साल से प्रदेश संजोजक के पद पे रही। पढ़ाई के साथ साथ कांग्रेस पार्टी के लिए हर समय अपनी टीम के साथ खड़ी रही। सोशल मीडिया टीम में होते हुए भी NSUI के हर कार्यक्रम में फील्ड में मौजूद रहती थी। NSUI के प्रदेश उपाध्यक्ष इंदरजीत सिंह ने कहा कि आज बहुत गर्व की बात है की पूरे भारत मे सिर्फ 2 एवं झारखंड में एकलौती शेरनी आरुषि वंदना ने अपने काम के बतौलत इस पद को हाशिल किया। झारखंड विधानसभा चुनाव में रांची के खिजरी विधानसभा के विधायक राजेश कच्छप जी का सोशल मीडिया का काम भी आरुषि वंदना एवं टीम ने ही किया था।
सोशल मीडिया राष्ट्रीय समन्वयक बनने पर NSUI के राष्ट्रीय प्रभारी रुचि गुप्ता जी,अध्यक्ष नीरज कुंदन, खिजरी विधायक राजेश कच्छप, प्रदेश अध्यक्ष आमिर हाशमी, उपाध्यक्ष इंदरजीत सिंह, एवं कांग्रेस के तमाम कांग्रेस जनों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दिया।

Share this:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

fmovies moviesjoy primewire yesmovies 123 tv shows 123 series hd 123movies 123movies watch tv shows online free watch tv shows hd free watch anime online watch movies online free watch free tv series free watch movies online myflixer flixtor watch series online free swatchseries soap2day watchmovieshd watchserieshd