Home Jharkhand रांची समेत आसपास के जिलों में हुई बारिश, होली के दिन तेज...

रांची समेत आसपास के जिलों में हुई बारिश, होली के दिन तेज हवा के साथ गरज के आसार

सीनियर संवाददाता रहमतुल्लाह अंसारी

*- रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, सिमडेगा, सरायकेला समेत कई जिलों में हो सकती है बारिश*

*- 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलने, बादल गरजने और बिजली चमकने की चेतावनी*

रांची : राजधानी समेत आसपास के जिलों में शनिवार को जोरदार बारिश हुई। लगातार बारिश से शहर के होली बाजार प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, होली यानि 10 मार्च को राज्य के कुछ जिले जैसे रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, सिमडेगा, सरायकेला खरसांवा, पलामू, चतरा आदि में बारिश हो सकती है। शनिवार को हुई तेज बारिश से सड़कों पर पानी भर गया। कई क्षेत्रों में जलभराव की स्थिती उत्पन्न हो गई। होली की खरीदारी करने बाजार गए लोगों को खासा परेशानी का सामना करना पड़ा।

सबसे अधिक बारिश मैथन में दर्ज की गई

मौसम विभाग ने होली पर इन जिलों में 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलने, बादल गरजने और बिजली चमकने की चेतावनी जारी की है। 24 घंटों में राज्य के लगभग सभी स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई। उत्तरी-पूर्वी (मैथन) में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक बारिश मैथन में 72.0 एमएम रिकॉर्ड की गई। सबसे कम न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस रांची में जबकि सबसे अधिक अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री सेल्सियस जमेशदपुर में दर्ज किया गया।

Share this:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

fmovies moviesjoy primewire yesmovies 123 tv shows 123 series hd 123movies 123movies watch tv shows online free watch tv shows hd free watch anime online watch movies online free watch free tv series free watch movies online myflixer flixtor watch series online free swatchseries soap2day watchmovieshd watchserieshd