कोरोना वायरस :कांग्रेस विधायक दीपिका खुद ही रिम्स में हुई भर्ती 

संवाददाता रहमतुल्लाह अंसारी

रांची कांग्रेस विधायक दीपिका पांडे सिंह को अमेरिका से लौटने के बाद शुक्रवार को रांची एयरपोर्ट से सीधे रिम्स में एडमिट करवा दिया गया है। दीपिका पांडे सिंह अमेरिका में महिला सम्मेलन में भाग लेने के लिए गई हुई थी।
अमेरिका से रांची लौटते ही विधायक ने खुद ही रिम्स में डॉक्टरों की देखरेख में रहने की बात पहले ही बता दी थी। कांग्रेसी विधायक से संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि अमेरिका से लौटने के बाद उन्होंने खुद को कुछ दिनों के लिए क्वारंटाइन में रखने का फैसला किया है। दुनिया भर में एहतियात के तौर पर यह प्रोटोकॉल अपनाया जा रहा है। इसलिए किसी को घबराने की जरूरत नहीं आप की सतर्कता सब को सुरक्षित रख सकता है। कोरोना वायरस के चलते दुनिया भर में ही प्रोटोकॉल अपनाया जा रहा है। झारखंड सरकार ने भी इस विकट परिस्थिति से निपटने के लिए तैयारी की है और रिम्स में इससे निपटने के लिए पूरी व्यवस्था की गई है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *