कैरो से शकील अहमद की रिपोर्ट
सात पड़हा की एक बैठक का आयोजन
कैरो ( लोहरदगा ) :प्रखण्ड क्षेत्र के एडादोन में बुधवार को सात पड़हा की एक बैठक बेल देवा उराँव की नैतृत्व में सम्पन्न हुई।
मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित जिला राजी पड़हा समिति के बेल लक्ष्मीनारायण भगत ने कहा कि हड़प्पा संस्कृति, मोहन जोदड़ो सभ्यता कार्य काल में भी आदिवासियों का उल्लेख देखने को मिलता है।पड़हा व्यवस्था एक लोकतांत्रिक व्यवस्था है। हमको हर हाल में 2021 की जनगणना में भाग लेना चाहिए। नही तो हमलोगों की जनसंख्या में गिरावट आ जाएगी। आज हमारे पड़हा व्यवस्था को कमजोर करने का काम में हमारे समाज के कुछ लोग पड़े हुए हैं।हम सबको एक होकर पड़हा को मजबूत करने की आवश्यकता है।सात पड़हा बेल देवा उराँव ने कहा कि समाज के लोगों को शिक्षा की ओर ध्यान देने की जरूरत है।नशा-पान से दूर रहने की जरूरत है। सात पड़हा दिवान बजरंग उराँव ने कहा कि आज हमारे समाज को बरगलाने का काम किया जाता रहा है हमारे पूर्वजों के नीति-संस्कृति को समाप्त करने की षड्यंत्र रचने का कार्य किया जाता रहा है जिसको पहचाने की जरूरत है और समाज के द्वारा ही इन लोगों को मुंहतोड़ जवाब देने की आवश्यकता है।बैठक में सातों गांव के पहान, पुजार,महतो और समाज के लोगों ने भी भाग लिया जिसमे
राम उराँव,महादेव उराँव, सुरेंद्र उराँव, तोणेया उराँव, सोमनाथ उराँव,विश्वनाथ उराँव, शनिया उराँव, कर्मसहय उराँव, नरसिंह उराँव आदि सामिल हैं।
















