Home Jharkhand News Garhwa सरकारी आवासीय बालिका विद्यालय की नौवीं की छात्रा के गर्भवती होने का...

सरकारी आवासीय बालिका विद्यालय की नौवीं की छात्रा के गर्भवती होने का मामला प्रकाश में आया है

गढ़वा, जासं। गढ़वा जिले के एक प्रखंड में संचालित एक सरकारी आवासीय बालिका विद्यालय की नौवीं की छात्रा के गर्भवती होने का मामला प्रकाश में आया है। इसकी जानकारी मिलने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। जिला शिक्षा पदाधिकारी आरपी मंडल ने इस घटना की पुष्टि करते हुए इसकी जांच कराने की बात कही है। मामले का खुलासा होने के बाद स्‍कूल की वार्डन छुट्टी पर चली गई हैं।

क्या है मामला

जानकारी के अनुसार गढ़वा के बालिका आवासीय विद्यालय की नौवीं की छात्रा छुट्टी बिताने के बाद घर से विद्यालय लौटी। उसने अपनी कुछ सहेलियों को गर्भवती होने की जानकारी दी। इसकी जानकारी विद्यालय की कुछ और छात्राओं को मिली इसके बाद से अक्सर लड़कियां इसे देखकर हंसा करती थीं। इन लड़कियों की इस हरकत पर स्कूल की वार्डेन चंद्रावती सिंह की जब नजर पड़ी तो उन्होंने लड़कियों से हंसने का कारण पूछा।

लड़कियों ने पहले तो वार्डेन को कुछ बताने से इंकार किया, लेकिन जब वार्डेन ने सख्ती बरती तो लड़कि‍यों ने उस लड़की के गर्भवती होने की बात बताई। इसके बाद वार्डेन ने कीट मंगाकर जब लड़की की प्रेगनेंसी की जांच करायी तो उसमें लड़की के गर्भवती होने की पुष्टि हुई। इसके बाद वार्डन ने 18 जनवरी को जिला शिक्षा पदाधिकारी आरपी मंडल तथा जिला शिक्षा अधीक्षक अखिलेश चौधरी को पत्र लिखकर इसकी सूचना दी।

छुट्टी पर गई वार्डन

हैरत की बात यह सामने आई कि जब वार्डेन ने इसकी जानकारी अपने विभाग के वरीय अधिकारियों को दी तो उन्होंने इसके लिए वार्डेन को ही फटकार लगाया। इसके बाद वार्डेन ने उक्त लड़की के अभिभावक को बुलाकर उसे सौंपते हुए घर भेज दिया है। इधर विभाग से दबाव बनता देख वार्डेन फिलहाल अवकाश पर चली गई है। साथ ही अपना मोबाइल भी बंद कर रखा है।

छात्रा को जबरन घर भेजा

जानकारी के अनुसार 27 जनवरी को शिक्षा विभाग के सर्व शिक्षा अभियान के एपीओ राकेश पांडेय, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी भवनाथपुर राकेश कुमार तथा गढ़वा वन की प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी रंभा चौबे घटना की जांच के लिए स्कूल गए। लेकिन उनकी मुलाकात न तो छात्रा और ना ही स्कूल की वार्डेन से ही हो सकी। चर्चा के अनुसार छात्रा के घर जाने के बाद उसके अभिभावक ने निजी क्लीनिक में उसका गर्भपात करा दिया है।

नौवीं कक्षा की छात्रा का गर्भवती होने की घटना सही है। विभाग द्वारा इसकी जांच करायी जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा। आरपी मंडल, जिला शिक्षा पदाधिकारी सह जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, एसएसए गढ़वा।

Share this:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

fmovies moviesjoy primewire yesmovies 123 tv shows 123 series hd 123movies 123movies watch tv shows online free watch tv shows hd free watch anime online watch movies online free watch free tv series free watch movies online myflixer flixtor watch series online free swatchseries soap2day watchmovieshd watchserieshd