मुजफ्फर हुसैन अंसारी संवाददाता, रांची
रांची:- रमेश उरांव महासचिव व प्रवक्ता जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी ने पत्राचार एवं फोन के माध्यम से अवगत कराया तथा मांग किया स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता झारखंड सरकार रांची से की ओरमांझी प्रखंड के अंतर्गत सभी उप स्वास्थ्य केंद्र, पीएचसी, सीएचसी, ठप है। जिसके कारण आम जनों को विशेषकर गरीब तबके के लोगों को काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। लोग स्वास्थ्य सुविधा के अभाव में त्राहिमाम है। खासकर महिलाओं का डिलीवरी के समय पर इलाज नहीं होने से जच्चा बच्चा का जीवन खतरे में पड़ गया है। कई महिलाएं इलाज के अभाव में मर भी गई है। जैसा कि मालूम विश्वस्त सूत्रों से पता चला है कि उपायुक्त रांची के द्वारा ओरमांझी के सभी स्वास्थ्य कर्मी एवं डॉक्टर को सदर अस्पताल में प्रतिनियुक्त कर दिया गया है। स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता को फोन के माध्यम से और पत्र लिखकर कहां गया की आम जनों का कठिनाइयों को देखते हुए उपायुक्त रांची को निर्देशित करते हुए ओरमांझी प्रखंड के सभी स्वास्थ्य कर्मी एवं डॉक्टर को पुनः अपने गृह प्रखंड में प्रतिनियुक्त कर स्वास्थ्य सुविधा बहाल करने का मांग किया गया है तथा यह भी कहा गया कि इसी तरह खलारी प्रखंड में स्वास्थ्य केंद्र भवन बनकर पूर्ण रूप से तैयार हैं। लेकिन वैश्विक महामारी कोरोना काल में स्वास्थ्य कर्मी डॉक्टर प्रतिनियुक्त नहीं है। उसमें भी अति शीघ्र स्वास्थ्य कर्मी एवं डॉक्टर को प्रतिनियुक्त किया जाए। इस पुनीत कार्य के लिए आमजन मंत्री का आभार प्रकट करेंगे। स्वास्थ्य सुविधाओं को बहाल करने के लिए मुख्य रूप से रमेश उरांव महासचिव व प्रवक्ता जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी रांची एवं जगदीश साहु पूर्व सचिव झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी, व दिनेश महतो प्रवक्ता झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से विशेष मंत्री से मांग किया गया है।