Home कोडरमा सर्विस रिवॉल्वर से गोली चली, डीएसपी हिरासत में

सर्विस रिवॉल्वर से गोली चली, डीएसपी हिरासत में

कोडरमा//प्रशिक्षु डीएसपी आशुतोष कुमार को कोडरमा पुलिस ने शुक्रवार को हिरासत में ले लिया। आरोप है कि डीएसपी की सर्विस रिवॉल्‍वर से चली गोली से निखिल रंजन की मौत हो गई। डीएसपी आशुतोष बिहार के बक्‍सर में तैनात हैं। घटना के संबंध में प्रथम दृष्‍टया जो बातें उभरकर सामने आई, उसके अनुसार डीएसपी आशुतोष तीन अन्‍य लोगों के साथ घूमने के मकसद से कोडरमा के झुमरी तिलैया डैम आये। इसी दरम्‍यान उनकी सर्विस रिवॉल्‍वर से चली गोली से निखिल रंजन मारा गया। निखिल भी इनके साथ ही आया था। गोली किसने और क्‍यों मारी, इस बिंदू पर को कोडरमा पुलिस गहराई से जांच पड़ताल कर रही है। मारे गये निखिल के परिवार को खबर भिजवा दी गई है। उनके आने का इंतजार किया जा रहा है। हिरासत में डीएसपी के साथ एक अन्‍य को भी पकड़ा गया है। एक शख्‍स के भाग निकलने की खबर है। पुलिस यह भी देख रही है कि गोली जान बूझकर चलाई गई या अनजाने में चली। इस घटना की कोडरमा पुलिस ने पुष्टि कर दी है।

Share this:

Advertisement

Previous articleचूरी के रैयतों का 36 वर्ष के बाद भी नहीं मिली नौकरी
Next articleचान्हो प्रखण्ड कोंग्रेस के द्वारा आउटरीच अभियान को लेकर हुई बैठक पंचायत प्रभारी बनाये गए

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular