Home Jharkhand वर्तमान राज्य सरकार जनता को गुमराह कर रही है बाबूलाल मरांडी

वर्तमान राज्य सरकार जनता को गुमराह कर रही है बाबूलाल मरांडी

लोहरदगा:- बाबूलाल मरांडी पूर्व मुख्यमंत्री झारखंड सह नेता भाजपा विधायक दल का परिभ्रमण कार्यक्रम आज सम्पन हुआ  शंख मोड़ में युवा मोर्चा एवं नगर मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया बाबूलाल मरांडी ने भगवान बिरसा मुंडा की मूर्ति पर माल्यार्पण किया।  बाबूलाल मारांडी के साथ क्षेत्रीय सांसद सुदर्शन भगत, समीर उरांव राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति मोर्चा सह राज्यसभा सांसद ,  साथ रहे माल्यार्पण के बाद कार्यकर्ताओं   द्वारा मोटरसाइकिल जुलूस के साथ टाउन हॉल लाया गया

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड सरकार राज्य के हितों के विषय में कभी नहीं सोचती है। आदिवासियों की हितों की रक्षा की बात कभी नहीं करती सिर्फ आदिवासियों को बरगलाने का कार्य करती हैं  उन्होंने कहा कि 1999 में भाजपा की सरकार बनी और 15 नवंबर 2000 को झारखंड अलग राज्य बना यह भाजपा की देन है। कांग्रेस और जेएमएम सिर्फ परिवारवाद को बढ़ावा देने वाली पार्टी है लेकिन भाजपा में परिवारवाद नही है। झारखंड अलग राज्य बनने के बाद भाजपा ने झारखंड का विकास करने का काम किया है। वर्तमान समय में महागठबंधन की सरकार ने विकास की गति को रोक दिया है। वो सिर्फ खजाने में पैसा नहीं है इस बात की रोना रो रहे हैं। सिर्फ लूट खसोट की बात सोचती है महागठबंधन के नेता काम नहीं करते सिर्फ लोगो को गुमराह करने का कार्य करते हैं। वर्ष 2014 मेंपीएम मोदी की सरकार बनते ही देश में विकास होना शुरू हो गया। हर गरीबो के घरों में शौचालय, गरीबो के बैंक में खाता खुलवाया, गैस चूल्हा व सिलेंडर दिए। कोरोना महामारी के बीच पीएम मोदी ने गरीबो के खाते में पैसे भेजे गए, गरीबो को मुफ्त इलाज दिया, अनाज पहुचाया। 

 *वही समीर उराव राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति मोर्चा* ने कहा कि कांग्रेस एवं उनके घटक दलों ने केवल जनजाति समाज को छलने एवं दिग्भ्रमित का कार्य किया है आज हम सभी जनजाति समाज को सोचने की जरूरत है कि जो हमारी आरक्षण व्यवस्था बनाई गई है उसकी लाभ किसे मिल रही है और कौन इसका लाभ उठा रहा है झारखंड में जेएमएम एवं कांग्रेस एवं अन्य सभी सत्ता के  घटक दल जनजाति समाज को दिग्भ्रमित करने के लिए विधानसभा में प्रस्ताव बनाकर केवल केंद्र को भेज दिया जबकि कांग्रेस सरकार केंद्र में लंबे समय तक सत्ता पर रही उस समय एक बार भी अनुसूचित जनजाति समाज के लिए कैसे उसको लाभ मिले उनकी हको का संरक्षण किया जाए उसकी चिंता नहीं किया परंतु जनजाति समाज को यह पता होना चाहिए जब भी अवसर मिला है भाजपा ने उनकी हक के लिए नियम योजनाओं को बनाया है यहां तक की इस क्षेत्र का सांसद 2013 में ही जनजाति कोड की बात उच्च सदन में रखी थी परंतु उस पर तत्कालीन कांग्रेस की सरकार एवं प्रधानमंत्री के द्वारा इसकी चर्चा भी करना उचित नहीं समझा
 *सुदर्शन भगत सांसद लोहरदगा लोकसभा* ने कहा कि भाजपा के सरकार में ही जनजाति समाज जनजाति संस्कृति जनजाति धरोहर की रक्षा हो सकती है किसी भी समाज के उत्थान का मूल आधार शिक्षा होती है और उस क्षेत्र को लेकर माननीय प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र की जनजातीय विभाग के माध्यम से देश भर में प्रत्येक प्रखंडों में एकलव्य विद्यालय का निर्माण कराया जा रहा है केंद्रीय विद्यालय जैसी व्यवस्था बनाई जा रही है 
साथ ही कार्यक्रम को संबोधन जिला संगठन प्रभारी मनोज मिश्रा जिला प्रदेश मंत्री मुनेश्वर साहू शिवशंकर उरांव अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष बिंदेश्वर उरांव अनुसूचित जनजाति मोर्चा महामंत्री ने किया कार्यक्रम की अध्यक्षता मनीर उरांव जिला अध्यक्ष भाजपा एवं मंच का संचालन महामंत्री राजकुमार वर्मा, बालकृष्णा सिंह एवं अनिल उरांव ने की कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे

Share this:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

fmovies moviesjoy primewire yesmovies 123 tv shows 123 series hd 123movies 123movies watch tv shows online free watch tv shows hd free watch anime online watch movies online free watch free tv series free watch movies online myflixer flixtor watch series online free swatchseries soap2day watchmovieshd watchserieshd