Home झारखंड वट सावित्री का पूजा कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए किया
लोहरदगा

वट सावित्री का पूजा कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए किया

रिपोर्ट शकील अहमद

कैरो ( लोहरदगा ) : गुरुवार को कैरो प्रखंड क्षेत्र में वट सावित्री का पूजा विधिवत तरीके से महिलाओं द्वारा कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए किया गया। प्रखंड क्षेत्र के कैरो,उतका,गज़नी,नगजुवा,हनहट,सढ़ाबे सहित अन्य जगह पर महिलाओं के द्वारा वट सावित्री का पूजा किया गया कोरोना काल के बावजूद न सिर्फ मंदिरों में सुबह से ही महिला भक्त पूजा के लिए घरों से निकलकर बरगद के पेड़ एवं मंदिरों में देखे गए यह व्रत महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र की कामना के लिए करती है।इस वट सावित्री पूजा का बहुत ही बड़ा महत्व है कथा पुराणों में कहा जाता है इसी दिन अपने मृत्य पति को पुनः जीवित करने के लिए सावित्री ने यमराज से प्रार्थना की थी इस प्रार्थना से प्रभावित होकर यमराज ने उसके पति का प्राण लौटा दिए थे इसीलिए यह पूजा महिलाएं में खास है।प्रखंड क्षेत्र में वट सावित्री पूजा पूरे धूम धाम से शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुवा।

Share this:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular