बुढ़मू से संजय साहू की रिपोर्ट
बुढ़मू – तिरू फॉल में विश्व हिन्दू परिषद और समरसता दिवस का शुभारंभ भारत माता और महर्षि वाल्मिकी की प्रतिमा में माल्यार्पण कर किया गया। इस दौरान संगठन की मजबूती के संबंध में विचार विमर्श किया गया।और संगठन का विस्तार किया गया। जिसमे बुढ़मू प्रखंड सहित पंचायत के पदाधिकारियों का चयन किया गया। रामदेव महतो की अध्यक्षता में आयोजित बैठक का संचालन किशोर विद्यार्थी ने किया।
मौके पर रंगनाथ महतो, संजय साहु, सुशील कुमार, शिव कुमार, तपेश्वर मिश्रा गोविंद कुमार, संतोष यादव, शर्मा महतो, रामेश्वर गोप, हीरा लोहरा, प्रवीण जयसवाल, पवन राम, चीकू कुमार, पारलेश मुंडा, गोविंद कुमार महतो, रूपलाल महतो, कोलेश्वर महतो, रोबिन कुमार महतो, मुकेश सोनी, कुंज बिहारी, चंद्र किशोर विद्यार्थी सहित अन्य मौजूद थे।