मंत्री हाजी हुसैन अंसारी के बेटा को भी क्वॉरेंटाइन में भेजा गया
झारखंड की राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी में मंगलवार को कोरोना वायरस की पॉजिटिव मरीज के पाये जाने के बाद बुधवार को दिल्ली के निजामुद्दीन के तबलीगी मरकज में शामिल हुए झारखंड के मंत्री हाजी हुसैन अंसारी के बेटे को प्रशासन ने आइसोलेशन वार्ड में भेज दिया है. इसके साथ ही, बेटे की रिपोर्ट आने तक पिता को भी होम क्वारेंटाइन में भेजा गया.
मंत्री हुसैन के बेटे अभी हाल ही में दिल्ली के तबलीगी मरकज में शामिल होकर वापस लौटे थे. झारखंड सरकार को स्पेशल ब्रांच ने तबलीगी मरकज में शामिल होकर सूबे में आने वाले जिन लोगों की लिस्ट सौंपी है, उसमें हाजी हुसैन के बेटे का नाम भी शामिल है. स्पेशल ब्रांच की लिस्ट के आधार पर देवघर पुलिस और प्रशासन ने मंत्री हुसैन के बेटे को आइसोलेशन वार्ड में भेजा है.
